Dharma Sangrah

भाजपा का चुनावी वादा, गोवा में मेट्रो...

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (10:54 IST)
पणजी। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र में मेट्रो रेल समेत व्यापक यातायात सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा।
 
पार्टी की बैठक को संबोधित करने के बाद वास्को में पर्रिकर ने कहा, 'घोषणापत्र में राज्य के यातायात से जुड़ी व्यापक योजना पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें बिजली से चलने वाली बसों, अंतर-नगरीय बसों और यहां तक कि मेट्रो सुविधा को शामिल किया जाएगा।'
 
उन्होंने घोषणापत्र से जुड़ी अधिक जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि 25..26 जनवरी को इसे जारी किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर सत्ता में आने पर भाजपा समाज कल्याण और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को मुद्रास्फीति से जोड़ेगी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण और शिक्षा कार्यक्रमों को मुद्रास्फीति से जोड़ा जाएगा। मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर कार्यक्रम के फंड में इजाफा हो जाएगा।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कुछ सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के बजाय निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन देने से जुड़ी अफवाहों को खारिज कर दिया।
 
पर्रिकर ने कहा, 'भाजपा ने 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और मैंने चार विधानसभा क्षेत्रों में समर्थन का ऐलान किया है। इन चार सीटों के अलावा मैंने किसी अन्य निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन नहीं किया है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

अगला लेख