Hanuman Chalisa

इस जनजाति ने पहली बार किया मतदान

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (15:55 IST)
पणजी। गोवा में 4 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार यहां की 'वानरमारे' जनजाति ने मतदान कर मुख्य धारा में शामिल होने की तरफ अपना कदम आगे बढ़ाया है। अब तक यह जनजाति समाज की मुख्यधारा से अलग होकर रहती आई है।
वर्षों से इस जनजाति के लोग बिना किसी दस्तावेज के गोवा के जंगलों में रहते आए हैं और अब आखिरकार उन्होंने चुनाव के दौरान शिरोडा विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
चुनाव में मतदान करने के साथ ही मुख्य धारा में शमिल होने के लिए इनके 2 वर्ष के लंबे संघर्ष का अंत हुआ। इस संघर्ष में इनका साथ देने वालों में कृषि विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता सचिन तेंदुलकर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सचिन शिंदे और वकील वसुधा स्वैकर तथा अन्य लोग शामिल थे।
 
यह जनजाति गोवा-कर्नाटक और महाराष्ट्र के जंगलों में बंदरों का पीछा करने और उनका शिकार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा के लिए जानी जाती है और इसलिए इस जनजाति का नाम 'वानरमारे' पड़ा। अब इस जनजाति ने अपनी यह परंपरा छोड़ दी है और गोवा के संगुएम तालुका से लगे गन्ने के खेतों में काम करना शुरू कर दिया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख