Dharma Sangrah

जीएसएम-शिवसेना ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया

Webdunia
पणजी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बागी सुभाष वेलींगकर नीत गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) और शिवसेना ने गोवा चुनाव के लिए अपने संयुक्त चुनाव घोषणा पत्र में तटीय राज्य में 'इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजि़क' (ईडीएम) उत्सवों पर प्रतिबंध लगाने और चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को सरकारी अनुदान खत्म करने का वादा किया है।
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब 1 हफ्ते पहले शनिवार को जारी जीएसएम और शिवसेना के संयुक्त चुनाव घोषणा पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को मिलने वाले सरकारी अनुदान को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से चरणबद्ध तरीके से खत्म करेंगे। मराठी, कोंकणी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्राथमिक स्कूलों को अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे। 
 
जीएसएम 'भारतीय भाषा सुरक्षा मंच' (बीबीएसएम) की एक शाखा है जिसका गठन तब किया गया था, जब भाजपा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को सरकारी अनुदान खत्म करने की उनकी मांग को मानने से इंकार कर दिया था।
 
जीएसएम शिवसेना और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है और इसने यह भी आश्वासन दिया है कि गोवा में रैव पार्टियों और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक उत्सवों को प्रतिबंधित किया जाएगा। जीएसएम-शिवसेना ने मादक पदार्थ के बढ़ते खतरे से लड़ने का भी वादा किया है जिसमें केंद्र की मदद से और कड़े कानून बनाए जाएंगे और मादक पदार्थ के जाल को फैलने से रोकने के लिए एक विशेष नार्कोटिक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।
 
एक अन्य आश्वासन में जीएसएम-शिवसेना ने कहा है कि मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या को घटाया जाएगा ताकि राज्य में अपराधों की रोकथाम और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक पुलिसकर्मी उपलब्ध हो सकें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

पहचान का संकट : अब कागज तय करेंगे जेंडर? ट्रांसजेंडर बिल में बदलाव से छिड़ा नया विवाद, छलका कम्‍युनिटी का दर्द

काबुल में कत्ल-ए-आम : मुनीर के आदेश पर पाकिस्तान का भीषण हमला, अस्पताल बना श्मशान, 400 से अधिक मौतें

Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कहां है पारा 40 के पार?

आपने इजराइल को पिताश्री बनाया होगा हमने नहीं, श्रीनगर MP रुहुल्लाह महदी ने भाजपा सांसदों को दिया तीखा जवाब

अगला लेख