Hanuman Chalisa

गोवा में एमजीपी, जीएसएम ने जारी की प्रत्‍याशी सूची

Webdunia
पणजी। गोवा में अगामी 4 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने शनिवार को 18 उम्मीदवारों और गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 
 
एमजीपी के अध्यक्ष दीपक धवालीकर ने पार्टी कार्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को एमजीपी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उम्मीदवारों का चयन हमारे संसदीय बोर्ड ने किया है। पार्टी की यह पहली सूची है, दूसरी सूची रविवार को जारी की जाएगी। 
 
एमजीपी की पहली सूची में 3 निवर्तमान और इतने ही पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है जिसमें इस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सुदिन धावलीकर और निवर्तमान विधायक दीपक धावलीकर तथा लावू माम्लातदार के नाम शामिल हैं। 
 
इस सूची में पूर्व निर्दलीय विधायक नरेश सावल, मनोहर बाबू असगांवकर तथा वासुदेव मेंग गांवकर के नाम भी शामिल हैं। असगांवकर कांग्रेस छोड़ एमजीपी में शामिल हुए है तो वही गांवकर भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए है। 
 
विधानसभा चुनाव के लिए एमजीपी ने जीएसएम और शिवसेना के साथ गठबंधन किया है जिसके मुताबिक राज्य की 40 सीटों में से एमजीपी 26 पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीएसएम को 6 और शिवसेना के खाते में 5 सीटें हैं। 
 
इस संवाददाता सम्मेलन में जीएसएम के अध्यक्ष आनंद शिरोडकर भी मौजूद थे। शिरोडकर ने पार्टी के 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पणजी और तालेइगाओ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का अभी चयन नहीं हुआ है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख