Hanuman Chalisa

लोग पर्रिकर की गोवा में वापसी चाहते हैं: विनय तेंदुलकर

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (14:18 IST)
पणजी। भाजपा के प्रदेश प्रमुख विनय तेंदुलकर ने गोवा की अगली सरकार के मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में काम करने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान के एक दिन बाद दावा किया कि लोग चाहते हैं कि रक्षा मंत्री को वापस गोवा लाया जाए।
 
तेंदुलकर ने कहा कि आरएसएस चुनाव के लिए भाजपा के साथ है। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चार फरवरी को मतदान होगा।
 
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि पर्रिकर का जनता से अच्छा संपर्क है इसलिए लोग यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें वापस गोवा लाया जाना चाहिए। लेकिन चुनाव के बाद निर्वाचित विधायक इसका निर्णय लेंगे। हालांकि उन्होंने इस संबंध में पार्टी की रणनीति के बारे में बताने से इनकार कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने स्पष्ट कर दिया है कि विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। चुनाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
 
पर्रिकर पर शाह के कल के बयान के बारे में तेंदुलकर ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो भी वह गोवा के मामलों को नियंत्रित करते रहेंगे।'
 
तेंदुलकर ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से एक दिन पहले 27 जनवरी को गोवा के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करेगी।
 
कैसिनो पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का मजाक उड़ाते हुए तेंदुलकर ने कहा कि वे (कांग्रेसी) जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आएंगे इसलिए उन्होंने लोगों से ऊंचे-ऊंचे वादे कर दिए हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख