Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा में भाजपा के 34 उम्मीदवार घोषित, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं

Advertiesment
गोवा विधानसभा चुनाव 2022
पणजी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने गोवा की 40 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषितकर दिया है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारत के रक्षामंत्री रहे स्व. मनोहर पर्रिकर के बेटे के नाम नहीं है।
 
भाजपा ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सांकली से उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर का नाम शामिल नहीं है।
webdunia
पणजी से पार्टी ने आटांसियो मोंसेराते को उम्मीदवार बनाया है, वहीं तिविम सीट से नीलकांत रामनाथ को प्रत्याशी बनाया है। सियोलिम से दयानंद मांद्रेकर चुनाव लड़ेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिलाएं