shiv chalisa

धर्म है...

Webdunia
ND

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना,
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है!

जिस वक्त जीना गैर-मुमकिन-सा लगे,
उस वक्त जीना फर्ज है इंसान का।
लाजिम लहर के साथ है तब खेलना,
जब हो समुन्दर पर नशा तूफान का।

जिस वायु का दीपक बुझाना ध्येय हो,
उस वायु में दीपक जलाना धर्म है!

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है!

हो ही नहीं मंजिल कहीं जिस राह की,
उस राह चलना चाहिए संसार को।
जिस दर्द से सारी उमर रोते कटे,
वह दर्द पाना है जरूरी प्यार को।



जिस चाह का हस्ती मिटाना नाम हो,
उस चाह पर हस्ती मिटाना धर्म है।

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है।

आदत पड़ी हो भूल जाने की जिसे,
हरदम उसी का नाम हो हर साँस पर।
उसकी खबर में ही सफर सारा कटे,
जो हर नजर से हर तरह हो बेखबर।

जिस आँख का आँखें चुराना काम हो,
उस आँख से आँखें मिलाना धर्म है।

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना,
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है।

जब हाथ से टूटे न अपनी हथकड़ी,
तब माँग लो ताकत स्वयं जंजीर से।
जिस दम न थमती हो नयन-सावन-झड़ी,
उस दम हँसी ले लो किसी तस्वीर से।

जब गीत गाना गुनगुनाना जुर्म हो,
तब गीत गाना गुनगुनाना धर्म है।

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना,
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है।

अधिकार जब अधिकार पर शासन करे,
तब छीनना अधिकार ही कर्तव्य है।

संहार ही हो जब सृजन के नाम पर,
तब सृजन का संहार ही भवितव्य है।

बस गरज यह गिरते हुए इंसान को,
हर तरह, हर विधि उठाना धर्म है।

जिन मुश्किलों में मुस्कराना हो मना,
उन मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

Rangpanchami Recipes: रंगों के पर्व रंगपंचमी की खास रंगबिरंगी रेसिपीज

Womens day essay: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरक हिन्दी निबंध