शुभता के लिए ऐसे मनाएँ नवसंवत्सर

गुड़ी पड़वा विशेष

Webdunia
ND
घर को ध्वजा, पताका, तोरण, बंदनवार, फूलों आदि से सजाएँ व अगरबत्ती, धूप आदि से सुगंधित करें।

दिनभर भजन-कीर्तन कर शुभ कार्य करते हुए आनंदपूर्वक दिन बिताएँ।

सभी जीव मात्र तथा प्रकृति के लिए मंगल कामना करें।

नीम की पत्तियाँ खाएँ भी और खिलाएँ भी।

ब्राह्मण की अर्चना कर लोकहित में प्याऊ स्थापित करें।

इस दिन नए वर्ष का पंचांग या भविष्यफल ब्राह्मण के मुख से सुनें।

इस दिन से दुर्गा सप्तशती या रामायण का नौ-दिवसीय पाठ आरंभ करें।

आज से परस्पर कटुता का भाव मिटाकर समता-भाव स्थापित करने का संकल्प लें।

गुड़ी पड़वा व्यंजन श्रीखंड, पूरणपोळी और बताशे खाएँ व खिलाएँ।

घरों की खिड़की में गुड़ी बनाकर आभूषणों से सजाकर लगाए।

गुड़ी को नवीन वस्त्राभूषण ही पहनाएँ।

आम्र पत्तों से द्वार सजाएँ।

रंगोली में विष्णु भगवान के शंख, चक्र, गदा पद्म बनाएँ।

ND
प्रतिपदा व्रतफल

चिर सौभाग्य प्राप्त करने की कामना जिनके मन में हो, उन श्रद्धालुओं के लिए यह व्रत अति उत्तम है।

इससे वैधव्य दोष नष्ट हो जाता है।

यह व्रत करने से धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, व्यावहारिक आदि सभी काम बन जाते हैं।

इससे वर्षपर्यंत घर में शांति बनी रहती है।

इस व्रत के करने से दुःख-दारिद्र्‌य का नाश होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

Durga ashtami Havan vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पर घर पर हवन करने की विधि और सामग्री

karva chauth samagri: करवा चौथ की सामग्री और सरल पूजा विधि

Shardiya navmi: शारदीय नवरात्रि की नवमी को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, कब है महानवमी, जानिए

इतने दुर्गुणों के बाद भी क्यों रावण को कहा जाता है महान

क्या है रावण के शव का रहस्य, क्या फिर से जीवित होगा रावण