Festival Posters

गुजरात में भाजपा कर रही है खरीद-फरोख्त : कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (21:55 IST)
नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भाजपा पर गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ‘निर्लज्जता’से खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मांग की कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल द्वारा लगाए गए आरोप के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। हार्दिक ने आरोप लगाया था कि उसे कथित रूप से 1200 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई।
 
कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा धन बल एवं बाहुबल में कथित रूप से संलग्न होने का यह एकमात्र उदाहरण नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने याद दिलाया कि हार्दिक के सहयोगी नरेन्द्र पटेल ने एक माह पहले आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की गई।
 
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी पार्टी के इस रूख को दोहराया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी एवं अन्य सहित भाजपा नेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से अलग से जांच कराने तथा रिश्वत मामलों की जांच के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने को कहा।
 
सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने इस नारे ‘ना खाऊंगा न खाने दूंगा’ को पूरी तरह लागू करें, चुनिंदा ढंग से नहीं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा इन गतिविधियों में इसलिए संलिप्त है क्योंकि उसे गुजरात में अपनी आसन्न हार अनुभव हो रही है जहां पार्टी ने 22 साल तक शासन किया।
 
मीडिया में आई खबरों के अनुसार हार्दिक ने कल गुजरात में संबोधित करते हुए कहा था कि मैं बिकाऊ नहीं हूं। अन्यथा मैं जब जेल में था तो मैंने कैलाशनाथ (रूपानी के मुख्य प्रमुख सचिव) की 1200 करोड़ रूपए की पेशकश को स्वीकार कर लिया होता। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता ने पटेलों को आरक्षण दिलाने की मांग पर आंदोलन किया था और वह अक्टूबर 2015 से नौ माह तक जेल में रहा था।
 
सिंघवी ने हार्दिक के इस दावे का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा रिश्वत, खरीद-फरोख्त, धन एवं जनबल का दुरुपयोग, दबाव एवं धमकियों के कथित कृत्यों में निर्लज्जता से शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख