Hanuman Chalisa

भाजपा का वंशवाद, बहू को टिकट से सास नाराज...

हरीश चौकसी
शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (17:23 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव में एक तरफ भाजपा वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी परिवारवाद को बढ़ावा देने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने तो वंशवाद के खिलाफ नारा भी गढ़ लिया है- 'विकासवाद जीतेगा, वंशवाद हारेगा'।
 
भाजपा ने विधानसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा सांसद की पुत्रवधू को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची के मुताबिक कालोल सीट से सुमन बेन चौहान को उम्मीवदार बनाया गया है। सुमन पंचमहाल से भाजपा सांसद प्रभात चौहान के बेटे प्रवीण की पत्नी हैं। प्रभात हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में लौटे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि प्रभात चौहान ने कालोल सीट से अपनी पत्नी रंगेश्वरी या फिर पुत्र प्रभात चौहान के लिए टिकट मांगा था, लेकिन सूची में सुमन का नाम आ गया। सुमन की उम्मीदवारी से उनकी सास यानी रंगेश्वरी चौहान काफी नाखुश बताई जा रही हैं।   
 
बताया जा रहा है कि रंगेश्वरी ने अपने पति प्रभात को खुला चैलेंज दिया है कि यदि उनमें हिम्मत है तो कालोल में प्रचार करके दिखाएं। रंगेश्वरी ने सोशल मीडिया पर भी अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी पोस्ट के बारे में टीवी चैनलों को बताया कि यह पोस्ट खुद उन्होंने ही की है। 
 
उन्होंने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि कालोल में 21 लोगों ने टिकट मांगी थी, लेकिन आखिर में सुमन चौहान को टिकट क्यों दी गई? जिस उम्मीदवार को अपनी सीट का सीमांकन और मतदाताओं का गणित ही मालूम नहीं है, उसे भाजपा टिकट कैसे दे सकती है। हालांकि बाद में रंगेश्वरी ने अपनी पोस्ट हटा ली। 
 
राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कालोल में भाजपा का फैसला उसके लिए उलटा भी पड़ सकता है। क्योंकि पारिवारिक कलह के चलते यहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

अगला लेख