Hanuman Chalisa

विजय रूपाणी ने भरा नामांकन

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2017 (17:30 IST)
राजकोट। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अगले महीने होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनावों के लिए आज अपना नामांकन-पत्र दायर किया और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने राज्य में खुद को तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को ‘आउटसोर्स’ कर दिया है, क्योंकि उसके पास अपना कुछ भी नहीं है। उन्होंने यहां एक सभा में कहा कि ‘गुजरात के सपूत’ नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए राज्य भाजपा शासन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमारे गौरव पर आंच नहीं आए। 
 
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में भाजपा नेता ने दोपहर 12:39 बजे राजकोट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन-पत्र दायर किया। पार्टी के नेताओं ने नामांकन दाखिल करने के समय को ‘विजय मुहूर्त’ करार दिया। रूपाणी राजकोट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर पहले चरण के चुनाव के तहत 9 दिसंबर को मतदान होगा ।
 
भाजपा की राजकोट इकाई के अध्यक्ष कमलेश मीरानी और सहकारी क्षेत्र के नेता ज्योतिंद्रभाई मेहता पार्टी के कई समर्थकों के साथ रूपाणी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर गए जहां मुख्यमंत्री ने पर्चा दाखिल किया। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले रूपाणी ने एक सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा शासित गुजरात में खुद को बचाने के लिए पार्टी तीन कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर रही है।
 
मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह संभवत: हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवानी की तरफ इशारा कर रहे थे। उन्होंने सभा को कहा कि कांग्रेस आउटसोर्सिंग कर रही है, क्योंकि उसके पास अपना कुछ भी नहीं है। पार्टी की हालत ऐसी है कि तीन लोग कांग्रेस को बचाने के लिए सामने आए हैं। कांग्रेस टूट चुकी है और कांग्रेस मुक्त भारत का अर्थ गरीबी, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से मुक्त भारत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख