गुजरात में नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या अधिक

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (00:04 IST)
नई दिल्ली। हाल के दो विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की तुलना में गुजरात में करीब दोगुणे मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में ऐसे मतदाताओं की संख्या 5.5 लाख है।
 

प्रतिशत के हिसाब से गुजरात में करीब 1.8 फीसदी मतदाताओं ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में नोटा का बटन दबाया, जबकि हिमाचल में ऐसे मतदाता 0.9 फीसदी हैं। गुजरात में नोटा मत प्रतिशत भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर किसी भी अन्य दल के मत प्रतिशत से अधिक था। भाजपा ने 49 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस करीब 41.4 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रही। निर्दलियों को 4.3 फीसदी वोट मिले।
 
हिमाचल प्रदेश में भाजपा 48.7 फीसदी वोट पाने में कामयाब रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 41.8 फीसदी वोट गए। निर्दलियों ने 6.3 फीसदी वोट हासिल किए। माकपा ने 1.5 प्रतिशत वोट पाया जो नोटा से अधिक है।
 
गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की राजकोट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नोटा वोट 3300 से अधिक रहा। वडगाम में ऐसे वोट 4200 से अधिक रहे। नोटा विकल्प मतदाता को आधिकारिक रूप से इस बात का अधिकार देता है कि वह चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को खारिज कर दे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख