Hanuman Chalisa

शिवसेना का गुजरात चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ का इशारा

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (17:30 IST)
मुंबई। शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा के खिलाफ अपना हमला मंगलवार को जारी रखा और मतदान में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ होने की ओर इशारा किया।
 
गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें हासिल कर सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। पिछली बार इसने 115 सीटें हासिल की थीं, वहीं कांग्रेस की सीटों की संख्या 2012 की 61 सीटों से बढ़कर इस बार 77 हो गई। शिवसेना ने कहा कि यदि हार्दिक पटेल ने जो कुछ कहा वह सही है तो भाजपा को गुजरात में मिली जीत के लिए मोदी के अलावा ईवीएम को भी माला पहनानी चाहिए।
 
पार्टी ने सोमवार को चुनाव नतीजे आने के बाद मुंबई भाजपा कार्यकर्ताओं के पटाखे जलाने का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा के 100 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहने के बावजूद कुछ लोग मुंबई में जीत का जश्न मना रहे हैं। हम कह सकते हैं कि उन्होंने इस जीत का सही मतलब नहीं समझा। पार्टी ने कहा कि गुजरात चुनाव से जाहिर होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।
 
शिवसेना ने दावा किया कि मोदी ने कहा था कि भाजपा 151 सीटें जीतेगी जबकि भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा था कि 150 से अधिक सीटें जीतना उनकी असली जीत होगी, हालांकि गुजरात के लोगों ने उन्हें 100 सीटें भी नहीं दीं। पार्टी ने दावा किया कि शहरी वर्ग का रुझान भाजपा की ओर था लेकिन असली हिन्दुस्तान गांवों में बसता है, जहां किसानों और श्रमिकों की समस्या अनसुलझी बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि शिवसेना ने मंगलवार को भी भाजपा पर हमला बोलते हुए दावा किया था कि गुजरात मॉडल चरमरा गया है और राज्य में चुनाव नतीजे उन लोगों के लिए चेतावनी है जो तानाशाही शासन में यकीन रखते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख