गुजरात चुनाव : अल्पेश ठाकोर को झटका, कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (11:55 IST)
मोडासा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष हाल में पार्टी में शामिल हुए गुजरात में पिछड़ा वर्ग के युवा नेता अल्पेश ठाकोर को झटका देते हुए उनके संगठन ठाकोर सेना के एक प्रमुख नेता समेत 200 सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 
इन लोगों ने सामाजिक आंदोलन चलाने के बाद अल्पेश के राजनीति में उतरने पर रोष व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया है। अरवल्ली जिले के बायड में गुजराती नववर्ष पर भाजपा के स्नेहमिलन कार्यक्रम के दौरान ठाकोर सेना के जिला मंत्री चतुरसिंह समेत 200 लोग गुरुवार को पार्टी में शामिल हो गए।
 
ज्ञातव्य है कि मध्य गुजरात के बालासिनोर समेत प्रदेश में कई स्थानों पर अल्पेश के पुतले भी जलाए गए हैं। उनके कई समर्थक उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात से कथित तौर पर नाराज हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख