भाजपा सांसद बोले, गुजरात चुनाव राम राज्य बनाम रोम राज्य की जंग

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (10:02 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आगामी गुजरात चुनावों को राम राज्य बनाम रोम राज्य के बीच जंग बताया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम राज्य के प्रतीक हैं।
 
पार्टी के किसान मोर्चे के प्रमुख सिंह ने गांधीनगर के आर्चबिशप के हालिया बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को हराने का आह्वान किया था।
 
आर्चबिशप ने पिछले महीने ईसाई समुदाय के सदस्यों को पत्र लिखकर उनसे देश को राष्ट्रवादी ताकतों से बचाने का अनुरोध किया था। भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस रोम राज्य का प्रतीक है।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव ‘राम राज्य’ और ‘रोम राज्य’ के बीच की जंग है। मोदी हमारे समय के राम राज्य के प्रतीक हैं। भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

Delhi : पुराने वाहनों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने दिया यह बयान

अगला लेख