Hanuman Chalisa

मणिशंकर के बयान से उलझी कांग्रेस, निलबंन से भी नहीं थमा बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (07:37 IST)
नई दिल्ली। मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहे जाने पर उठा बवाल उनके निलंबन के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने तुरंत इसे गुजरात का अपमान बताते हुए इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है।
 
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘नीच’ संबोधित करने को जानबूझकर दिया गया जातिवादी बयान करार दिया तथा पार्टी से उनके निलंबन को रणनीतिक बताया एवं लोगों से इस खेल को समझने की अपील की।
 
जेटली ने ट्वीट किया, 'मणिशंकर अय्यर का प्रधानमंत्री पर ‘नीच’ संबोधन वाला प्रहार जानबूझकर दिया गया जातिवादी बयान है। सुविधा के हिसाब से माफी मांग ली गई है, रणनीति की दृष्टि से उन्हें निलंबित किया गया है। लोगों को यह खेल समझना चाहिए। उन्होंने ने यह कहते हुए अय्यर पर पलटवार किया कि उनका बयान ऐसी मानसिकता को प्रदर्शित करता है कि केवल एक कुलीन परिवार ही शासन कर सकता है।
 
उससे पहले अय्यर ने मोदी को ‘नीच आदमी’ संबोधित किया था। अय्यर से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जाने के बरसों बाद तक राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को मिटाने के प्रयास किए जाते रहे लेकिन जिस ‘परिवार’ के लिए ये सब किया गया, उस परिवार से कहीं ज्यादा लोग आज बाबा साहेब से प्रभावित हैं।
 
अय्यर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘नीच’ कह कर कांग्रेस पार्टी ने भारत के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को चुनौती दी है।
 
वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र की ताकत तब प्रदर्शित होगी जब एक कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति राजनीतिक तौर पर वंशवाद और उसके प्रतिनिधियों को पराजित करेगा।
 
एक अन्य ट्वीट में जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिशंकर अय्यर द्वारा नीच संबोधित करना ऐसी मानसिकता को प्रदर्शित करता है कि केवल एक कुलीन परिवार ही शासन कर सकता है, बाकी सब ‘नीच’ हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

अगला लेख