Hanuman Chalisa

भाजपा नेताओं ने चाय की चुस्कियां लेते हुए सुनी मोदी के 'मन की बात'

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (16:49 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'चायवाला' अतीत पर कांग्रेस द्वारा 'मेमे' व्यंग्य किए जाने के जवाब में रविवार को गुजरात में विभिन्न स्थानों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली समेत पार्टी नेताओं ने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए उनका रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना।
 
भाजपा ने 182 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 50,128 मतदान केंद्रों पर 'मन की बात, चाय के साथ' का आयोजन किया था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मुस्लिम बहुल दरियापुर में एक टी स्टॉल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सुना। पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली सूरत पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अदाजन में एक केंद्र पर उपस्थित थे।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पंचमहाल जिले के मोरा गांव में चाय की चुस्कियां लेते हुए मोदी की 'मन की बात' सुनी। उपमुख्यमंत्री ऐसे मौके पर मेहसाणा में अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मौजूद थे। 'मन की बात, चाय के साथ' कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, उमा भारती, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम और पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी और राज्य के कई मंत्री, विधायक और कुछ सांसद शामिल हुए।
 
जूनागढ़ में इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गुजरात इस चुनाव में कांग्रेस को गरीब-विरोधी और गुजरात-विरोधी मानसिकता के लिए एक कड़ा सबक सिखाएगा। यह कार्यक्रम मोदी की 27 और 29 नवंबर को होने वाली गुजरात यात्रा से पहले आयोजित किया गया है। अपनी यात्रा के दौरान मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जहां 9 दिसंबर को पहले चरण का मतदान है।
 
युवा कांग्रेस की पत्रिका 'युवा देश' के ट्विटर हैंडल ने पिछले हफ्ते एक तस्वीर के माध्यम से मोदी के अतीत और उनके अंग्रेजी कौशल का मजाक उड़ाकर विवाद खड़ा कर दिया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख