Dharma Sangrah

गुजरात में सत्ता के भूखे लोग खेल रहे हैं स्वार्थी खेल-नरेन्द्र मोदी

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (12:49 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने गृहराज्य गुजरात को अपनी आत्मा तथा भारत को अपने लिए परमात्मा सरीखा बताया है।
 
मोदी ने मंगलवार से गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुरू हुए भाजपा के गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान के मौके पर लोगों को को अपने संदेश में यह बात कही है। उनका एक पन्ने का यह संदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बांट रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इसे आज यहां लोगों को वितरित किया।
 
मोदी ने इस संदेश में कहा है कि 22 साल पहले (भाजपा शासन के पहले) गुजरात कैसा था और आज कैसा बदलाव आया है। भाजपा की सरकारों के सुशासन से केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में विकास को लेकर गुजरात की पहचान बनी है। गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। हालांकि यह विकास असानी से नहीं मिला इसके लिए गुजरात को संघर्ष करना पड़ा है। केंद्र में कांग्रेस की प्रतिकूल सरकार ने गुजरात का प्राण कही जाने वाली नर्मदा जलापूर्ति योजना को भी अटका दिया था।
 
उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि गुजरात मेरी आत्मा और भारत मेरा परमात्मा है। उन्होंने तीन साल के अपने केंद्र सरकार के शासन में किए गए कार्यों का भी विवरण इस संदेश में दिया है।
 
मोदी ने अलग-अलग जातियों के आंदोलन चला रहे पास नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी तथा ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के साथ गुजरात में कांग्रेस के गठजोड़ की ओर इशारा करते हुए कहा है कि 22 से 25 साल के युवक आज शायद यह अनुमान भी नहीं लगा सकते कि भूतकाल में कैसे गुजरात को केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए जातिवाद और कौमवाद में पीस डाला गया था। सत्ता के भूखे कई तत्व एक बार फिर ऐसा ही स्वार्थी खेल खेलना चाहते हैं। ऐसी प्रवृत्तियों से बचाने की जिम्मेदारी गुजरात की जनता की है।
 
उन्होंने आगामी चुनाव में एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा है कि विकास ही सभी समस्याओं का समाधान है और गुजरात को अभी विकास की और नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। केंद्र और राज्य में पहली बार एक जैसी (भाजपा) सरकार है और गुजरात की बेहद समझदार जनता विकास को तेज गति से बढ़ाने के इस सुनहरे अवसर को कभी हाथ से जाने नही देगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख