Hanuman Chalisa

राहुल गांधी पर हमला, सिर्फ सवाल पूछते हैं

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (15:16 IST)
अहमदाबाद। रक्षामंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह प्रश्न पूछने में तो माहिर हैं पर उनसे पूछे गए सवालों के जवाब नहीं देते।
 
श्रीमती सीतारमण ने पत्रकारों से कहा कि राहुल जी गुजरात में आकर सवाल पर सवाल पूछते हैं। पर जवाब नहीं देते। उन्हें समझना चाहिए कि लोकतंत्र में केवल सरकार ही जवाब नहीं देती एक जिम्मेदार विपक्ष को भी जवाब देना पड़ता है खासकर अगर सवाल उसके सत्ता में रहने के समय से जुड़ा हो तो यह और भी जरूरी हो जाता है।
 
उनसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात के बारे में काफी पहले सवाल पूछे थे पर उन्होंने उनका अब तक जवाब नहीं दिया। ऐसा लगता है कि वह केवल लिखकर दी गई स्क्रिप्ट को ही पढ़ते हैं और सवाल सुनते ही नहीं। वह हर बार गुजरात में केवल सवाल पूछकर चले जाते हैं पर जवाब नहीं देते।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने गुजरात में अब तक लगातार चार चुनाव में नकार दिया है और पिछली बार चुन कर आये अपने 57 विधायकों को भी वह संभाल नहीं सकी और यह संख्या खिसक कर 43 पर आ गई है। कांग्रेस की एक जिम्मेदार विपक्ष की भी छवि नहीं बन रही। 
 
सीतारमण ने आज पोरबंदर में एक कार्यक्रम के दौरान गांधी को दी गयी सरदार पटेल की मूर्ति के उनके हाथों से फिसलने की घटना पर व्यंग्य करते हुए कहा कि महापुरुषों की मूर्ति को हल्के हाथ से नहीं पकड़ा जाना चाहिए। हालांकि हाथ किसी का भी फिसल सकता है पर उन्हें कांग्रेस की ओर से सरदार पटेल के साथ किया गया बर्ताव याद आ रहा है जिन्हें पार्टी आज तक खुले मन से स्वीकार नहीं करती।
 
उन्होंने उत्तर गुजरात में आई बाढ़ के दौरान कांग्रेस के स्थानीय विधायकों के बेंगलुरु के रिसोर्ट में रहने तथा संप्रग की केंद्र में सत्ता रहने के दौरान पाटन जिले में 32 किमी लंबी एक सड़क को मंजूरी नहीं देने पर भी सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस ने हर सकारात्मक काम में रुकावट डालने का काम किया। उन्होंने गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत पर राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में सुजलाम सुफलाम जलापूर्ति परियोजना का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह किस मुंह वह राज्य की जनता से अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख