Hanuman Chalisa

राहुल का बड़ा हमला, झूठ और असत्य की राजनीति कर रहे हैं मोदी

Webdunia
रविवार, 12 नवंबर 2017 (14:02 IST)
अंबाजी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा उनकी छवि बिगाड़ने के लिए पैसे खर्च कर रही है पर वह इसे खराब नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि मोदीजी गुजरात में झूठ और असत्य की राजनीति कर रहे हैं और चुनाव में हारने वाले हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलतियां पकड़ती और सच बोलती रहेगी पर बयानबाजी की वह हद पार नहीं करेगी जिसके चलते प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर असर पड़े।

गांधी ने अपनी नवसर्जन गुजरात यात्रा के दूसरे दिन आज उत्तर गुजरात के अंबाजी में कांग्रेस के सोशल मीडिया और आई टी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उनकी छवि बिगाड़ने के भाजपा के नकारात्मक प्रचार से निपटने के लिए वह शिवजी के दर्शन से शक्ति पाते हैं।
 
उन्होंने एक कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में कहा कि वह शिवजी के दर्शन से यह ताकत पाते हैं और इसके बारे में गहराई से जानते हैं। वह अपनी छवि को और सच्चाई को भी जानते हैं। भाजपा इसे बिगाड़ने पर चाहे जितना पैसा खर्च कर ले ऐसा होने वाला नहीं है और जनता सच्चाई को ही देखेगी।
 
गांधी ने कहा कि कांग्रेस आत्मनिरीक्षण करती है जबकि भाजपा और मोदी जी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते। नोटबंदी और जीएसटी की गलती के लिए सीधे जिम्मेदार होने के बावजूद मोदी जी इसे स्वीकार नहीं करते। 
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को ईमेल भेजे हैं कि वे प्रधानमंत्री पद के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान न दें। मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री है और वह हिन्दुस्तान और यहां की जनता की अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह चाहे खुद विपक्ष में रहने के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री के बारे में खराब भाषा का उपयोग करते थे पर हम उनकी गलती पकड़ने, भाजपा को विचलित करने के बावजूद एक सीमा के बाहर जाकर ऐसी बयानबाजी नहीं करेंगे जिससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर असर पड़े।
 
गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मीडिया को भी परदे के पीछे से नियंत्रित कर रहे हैं। पर वे सच्चाई की फाइन ट्यूनिंग नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की टीम गुजरात की सच्चाई दिखाती रहेगी। इसकी उसे खुली छूट दी गई है। भाजपा का सोशल मीडिया झूठा है। गुजरात में छोटे व्यापारियों का कहना है यहां सबसे अधिक भ्रष्टाचार है, पुलिस वाले पैसे मांगते हैं। मोदी जी ऊपर से ताबड़तोड़ जनता पर बम बरसाते रहें, जनता नीचे से उनकी जमीन साफ कर देगी। उनके इसका पता गुजरात चुनाव के दौरान दिसंबर में लगेगा।
 
उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा में मोदी का कथित खौफ होने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि एक महिला ने उन्हें बताया कि डेढ घंटे की एक उड़ान के दौरान उनके सामने की सीट पर बैठे भाजपा के तीन चार नेता एक बार भी नहीं मुस्कुराए। वे जिंदगी से खुश नहीं हैं। जबकि हम खुश है हमे मालूम है कि कमियों के बावजूद देश का एक उज्जवल भविष्य है। हमारी कई ताकते हैं पर सबसे बड़ी ताकत सच्चाई का आदर करने की है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख