Dharma Sangrah

राहुल ने स्वीकारा- सारे ट्वीट खुद नहीं करते

Webdunia
रविवार, 12 नवंबर 2017 (15:43 IST)
अंबाजी (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऑफिसऑफआरजी से सभी ट्वीट वे स्वयं नहीं करते।
 
गांधी ने यहां पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान यह खुलासा किया। हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर होने वाले सभी ट्वीट उनके होते हैं। गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए एक बार फिर तीन दिन के दौरे पर आए गांधी ने कहा कि जन्मदिन अथवा अन्य रूटीन बातों के ट्वीट  वह स्वयं नहीं बल्कि उनकी टीम करती है। 
 
राजनीतिक मामलों में ट्वीट संबंधी तीन चार लोगों की टीम को वे सुझाव देते हैं जिसे बाद में फाइन ट्यून कर यानी और परिष्कृत कर ट्वीट किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया अभियान फर्जी हैं जबकि कांग्रेस का सच्चाई पर आधारित है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम को सच्ची बात रखने की पूरी छूट है। उन पर कोई रुकावट नहीं है। इसे संपादित भी नहीं किया जाता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख