राज बब्बर बोले, हिन्दू नहीं अमित शाह, रूपाणी ने दिया जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (15:24 IST)
सूरत/केवड़िया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के धर्म को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और जाने-माने अभिनेता राज बब्बर ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ही गैर हिन्दू करार दे दिया।
 
हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि बब्बर गलतबयानी कर रहे हैं और उन्हें शाह के धर्म का ज्ञान नहीं है। वह जैन नहीं बल्कि वैष्णव वणिक (हिन्दू) हैं। 
 
बब्बर ने सूरत में कहा कि गांधी के धर्म को लेकर प्रश्न उठाने वाली भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि शाह का धर्म क्या है? उन्होंने दावा किया कि शाह जैन हैं और जैन हिन्दू नहीं होता। बदकिस्मती यह है कि हिन्दू होने का सर्टिफिकेट आजकल सिर्फ भाजपा देने में लगी है। धर्म निजी आस्था की बात है। सोमनाथ मंदिर के गैर हिन्दू रजिस्टर में राहुल का नाम दर्ज होने से उठे विवाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार शिवभक्त रहा है। उनकी दादी यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रूद्राक्ष पहनती थीं, जो केवल शिवभक्त ही पहनते हैं।
 
इस बीच स्वयं जैन धर्मावलंबी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में एक सभा के बाद पत्रकारों से कहा कि बब्बर का बयान अज्ञानता भरा है। कांग्रेस की हार की हताशा को दर्शाता है। उन्हें यह नहीं पता कि शाह जैन नहीं बल्कि हिन्दू बनिया हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख