Hanuman Chalisa

गुजरात चुनाव में भाजपा का समर्थन करेंगे : अठावले

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (13:37 IST)
ठाणे। भाजपा के सहयोगी दल रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने कहा है कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करेगी। आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने शिवसेना को भी सलाह दी है कि वह भाजपा से कलह नहीं करे। इसके अलावा अठावले ने फेरीवालों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मनसे की आलोचना की है।
 
उन्होंने बताया कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा को ज्यादा संख्या में सीटें मिलें और आने वाले चुनावों में वोटों का प्रतिशत भी बढ़े। अठावले मीरा रोड में शनिवार रात एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ कलह नहीं करनी चाहिए और दोनों पार्टियों को भविष्य में चुनाव साथ में लड़ना चाहिए।
 
अठावले ने गैरकानूनी फेरीवालों को ठाणे जिले के कुछ हिस्सों से जबर्दस्ती हटाने के लिए राज ठाकरे की पार्टी मनसे की आलोचना करते कहा कि फेरीवालों पर हमले करने के बजाय मनसे कार्यकर्ताओं को सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़ना चाहिए और गैरकानूनी फेरीवालों के मुद्दे का निपटारा पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा सकता है।
 
दलित नेता ने कहा कि फेरीवालों की रक्षा करने के लिए आरपीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग फेरीवालों से सामान खरीदते हैं और सरकार को इनके लिए कोई नीति बनानी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

Android vs iPhone: 2026 में भारतीय यूजर्स के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए पूरी तुलना

जोजिला टनल में ऐतिहासिक सफलता: दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सड़क सुरंग बनने की ओर बड़ा कदम

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में राहुल गांधी की होगी एंट्री, कर्नाटक शिफ्ट किए गए कांग्रेस विधायकों से हो सकती है मुलाकात!

अगला लेख