गुजरात में कांग्रेस को 2 दिन में लगे 3 बड़े झटके

Webdunia
गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (08:35 IST)
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनावों में जहां भाजपा और आप चुनाव प्रचार में व्यस्त है वहीं कांग्रेस अपनी टीम को एकजुट रखने की जद्दोजहद में लगी हुई है। पिछले 2 दिनों में उसके 3 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।
 
गुजरात के दाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस के विधायक भावेश कटारा ने बुधवार रात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कटारा विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य के आवास पर गए और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। वह पिछले दो दिनों में मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।
 
कटारा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कटारा आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले राठवा और बराड़ भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख