Gujarat Assembly Elections 2022 : पहले घंटे में 4.75 फीसदी मतदान

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (11:25 IST)
अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए सोमवार को शुरुआती एक घंटे के मतदान में औसतन 4.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे।

गुजरात विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण के चुनाव में राज्य के 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग ने कहा कि जिलेवार, गांधीनगर में अब तक का सबसे अधिक 7.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि महिसागर जिले में सबसे कम 3.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, गांधीनगर उत्तर में सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच सबसे अधिक 12.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

अन्य दलों में, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं 285 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने इन 93 में से 51 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 39, जबकि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं थीं।

मध्य गुजरात में, भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं, कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भगवा पार्टी को 14 सीटें मिली थीं। गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के मतदान में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 285 निर्दलीय हैं। चुनाव में कुल 2.51 करोड़ लोगों के पास मताधिकार है, जिनमें से 1.29 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिलाएं हैं। कुल 14,975 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और वहां 1.13 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
edited by navin rangiyal/ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख