उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SSP और SP बदले गए

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (18:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा को सुमन के स्थान पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

सूची के मुताबिक, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त सौरभ दीक्षित को कासगंज के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। वह बीबीटीजीएस मूर्ति का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह दीपक भूकर का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के तौर पर नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा, संजय कुमार को इटावा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सत्यजीत कुमार गुप्ता को संत कबीर नगर, केशव कुमार को बलरामपुर, प्राची सिंह को श्रावस्ती, विनोद कुमार को मैनपुरी तथा इराज राजा को जालौन में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक सुनीति और जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख