Gujarat : चांदीपुरा वायरस से 4 बच्चों की मौत, 2 का चल रहा इलाज

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (16:54 IST)
4 children died due to Chandipura virus infection in Gujarat : गुजरात के साबरकांठा जिले में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से 4 बच्चों की मौत हो गई और 2 अन्य का उपचार जारी है। दोनों बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। चांदीपुरा वायरस से बुखार होता है, जिसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इससे गंभीर एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) होता है। यह वायरस रैबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य है।
 
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों बच्चे जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। चांदीपुरा वायरस से बुखार होता है, जिसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इससे गंभीर एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) होता है। यह वायरस रैबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य है। यह मच्छरों, बालू मक्खियों, कीट-पतंगों द्वारा फैलता है।
ALSO READ: कोरोनावायरस का 223 बार म्यूटेशन हुआ, अब खतरनाक नहीं
साबरकांठा के मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी राज सुतारिया ने बताया कि सभी छह बच्चों के रक्त के नमूने की पुष्टि के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए हैं और उनके नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिम्मतनगर सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों को 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत के बाद चांदीपुरा वायरस की भूमिका पर संदेह हुआ था।
 
सुतारिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो अन्य बच्चों में भी इसी तरह के लक्षण दिखे हैं। वे भी इसी वायरस से संक्रमित लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिन चार बच्चों की मौत हुई है, उनमें से एक साबरकांठा जिले का था और दो पड़ोसी अरावली जिले के थे। एक बच्चा राजस्थान का था।
ALSO READ: इंदौर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत, एक को बिना पोस्टमॉर्टम दफनाया
उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज करा रहे दोनों बच्चे भी राजस्थान के हैं। सुतारिया ने बताया कि राजस्थान के अधिकारियों को संदिग्ध वायरल संक्रमण के कारण बच्चे की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। सुतारिया ने कहा, हमने चार मृत बच्चों के नमूने समेत सभी छह नमूने पुणे स्थित एनआईवी को भेज दिए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में बालू मक्खियों (सैंड फ्लाई) को मारने के लिए निवारक उपाय को लेकर टीम तैनात की हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास आरती करते समय झुलसीं, अहमदाबाद भेजा

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू, जीरो कार्बन उत्सर्जन के अलावा जानें क्या है खासियत

UP में उल्लास के साथ मनी ईद, शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई नमाज, फिलिस्तीन के समर्थन में लहराए झंडे

मुख्यमंत्री यादव ने स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का किया स्वागत

अगला लेख