गुजरात विधानसभा चुनाव, आप ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (15:16 IST)
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में 12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने राज्य में 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
 
रविवार को घोषित सूची में 12 सीटों में से 4 अनुसूचित जनजाति तथा दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन 12 सीटों में से छह सीटें कांग्रेस, पांच भाजपा और एक सीट भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास है। भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
 
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मुख्य मुकाबले में खुद को पेश करने की कोशिश कर रही केजरीवाल की पार्टी ने छह अक्टूबर को 12 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की थी और कहा था कि वह राज्य में सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सूची जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने काफी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके एक मिसाल पेश की है ताकि इन उम्मीदवारों को जनता तक पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सके।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

विदेशी निवेशकों से बाजार फिर गुलजार, 5 दिन में 3076 अंक बढ़ गया सेंसेक्स, निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड

त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की साढ़े 5 करोड़ की गोलियां जब्त, 3 गिरफ्तार

बिहार दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

Israel Hamas war: इजराइली सेना गाजा में और अंदर घुसी, एकमात्र कैंसर अस्पताल नष्ट किया

LIVE: बिहार दिवस पर पीएम मोदी का बिहार के लोगों से वादा

अगला लेख