गुजरात की जीत पर भावुक हुए मोदी

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (18:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत ने साबित कर दिया दोनों ही राज्यों की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। 

ALSO READ: Live Election Result : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम
गुजरात की जीत से भावुक हुए मोदी ने कहा कि विकास नहीं तो वोट भी नहीं। विकास से ही समस्याओं का समाधान होगा। अब विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव से पहले अफवाहों का दौर था। जीएसटी को लेकर अफवाहें फैलाई गईं। यह जीत भारत को नई दिशा दिखाने वाली जीत है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दोहरी खुशी की बात है।

ALSO READ: गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : दलीय स्थिति
 
उन्होंने कहा कि मेरे गुजरात छोड़ने के बाद मेरे साथियों ने गुजरात के विकास में कोई कमी नहीं रखी। इसके लिए मैं राज्य के नेताओं को और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। वैसे तो एक्जिट पोल के बाद ही लोग परेशान होने लगे थे। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने हर चुनाव को नया रंग दिया जाता है। 
 
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : दलीय स्थिति
 
सत्ता की भूख के चलते कुछ लोगों ने इस चुनाव में एक बार फिर गुजरात में जातिवाद के बीज बोने की कोशिश की गई, लेकिन उन ताकतों को गुजरात की जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता को अब पहले से ज्यादा जागरूक होना होगा।

ALSO READ: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : दलीय स्थिति
 
कुछ लोगों ने अपने खेल खेले और आपने उसे सफल नहीं होने दिया, मगर वे लोग आगे भी अपनी हरकतों को छोड़ेंगे। गुजरात अकेला गुजरात नहीं है। गुजरात के विकास का लाभ देश के अन्य क्षेत्रों को भी मिलता है। गुजरात विकास की दौड़ में जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा था, उससे भी तेज और विकास बढ़े। गुजरात के लोग एकजुट होकर राज्य के लिए काम करें। मोदी ने गुजरात की जीत को असामान्य विजय बताया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख