Hanuman Chalisa

गुजरात में भूकंप के हल्के झटके, जानिए तीव्रता और केंद्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 मई 2025 (09:34 IST)
Gujarat Earthquake news : भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार, उत्तरी गुजरात में देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
 
आईएसआर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि भूकंप शुक्रवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र बनासकांठा जिले में वाव के पास था। भूकंप वाव से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व (ईएनई) में 4.9 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
 
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, गुजरात भूकंप के लिहाज से अत्यधिक जोखिम वाला क्षेत्र है और पिछले 200 साल में नौ बड़े भूकंपों का सामना कर चुका है।
 
जीएसडीएमए के अनुसार, 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इस भूकंप के कारण जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे, लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख