छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (22:10 IST)
गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को नगर निकाय चुनावों में सूपड़ा साफ कर दिया। जूनागढ़ महानगरपालिक (जेएमसी) के साथ-साथ 68 में से 60 नगर पालिकाओं और सभी तीन तालुका पंचायतों में जीत हासिल की जहां 16 फरवरी को मतदान हुआ था। भाजपा ने राज्य की कम से कम 15 नगरपालिकाओं की सत्ता कांग्रेस के हाथों से छीन ली। भाजपा को छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत मिली थी। पीएम मोदी ने इस जीत को गुजरात का भाजपा से दिल का रिश्ता बताया। 
ALSO READ: पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए
कांग्रेस ने सिर्फ एक नगरपालिका में जीत हासिल कर पाई, जबकि क्षेत्रीय दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो नगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया। गुजरात सरकार ने 2023 में पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी जिसके बाद यह पहला चुनाव था। 
 
एक्स पर क्या बोले पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर सोशल मीडिया हैंडल X पर बधाई देते हुए कि 'गुजरात का भाजपा से रिश्ता ना सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है! राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह विकास की राजनीति की एक और बड़ी जीत है। इससे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की बहुत सराहना करना चाहता हूं, जिनके अथक परिश्रम और प्रयासों से यह शानदार विजय मिली है।
 
11 कांग्रेस के खाते में : राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा मतगणना के बाद साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जेएमसी के 15 वार्डों की कुल 60 सीट में से 48 पर जीत हासिल कर भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी, जबकि 11 कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।
 
जेएमसी के साथ-साथ, राज्य भर में 68 नगर पालिकाओं और तीन तालुका पंचायतों- गांधीनगर, कपड़वंज और कठलाल के लिए भी चुनाव हुए। मंगलवार को मतगणना के बाद, भाजपा ने 60 नगर पालिकाओं और सभी तीन तालुका पंचायतों में शानदार जीत हासिल की।
ALSO READ: Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
निराशाजनक प्रदर्शन के साथ कांग्रेस सिर्फ देवभूमि द्वारका जिले की सलाया नगर पालिका ही जीत पाई। विपक्षी दल ने इस मुस्लिम बहुल नगर पालिका में 28 में से 15 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 13 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर रही।
 
समाजवादी पार्टी ने कुटियाणा में भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली और पोरबंदर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) शासित राणावाव नगर पालिका पर भी कब्जा जमाया। इसके अलावा पांच नगरपालिकाओं मांगरील, डाकोर, आंकलाव, छोटाउदेपुर और वावला में किसी को भी स्पष्ट बहमत नहीं मिला।
 
एसईसी ने बताया कि 213 सीट पर कोई चुनाव नहीं हुआ, जिन सीट पर मैदान में सिर्फ एक उम्मीदवार रहने पर उन्हें ‘निर्विरोध’ विजयी घोषित कर दिया गया। नगर निकाय चुनावों के लिए कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान मे थे और 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

क्या बोले गुजरात भाजपा अध्यक्ष : भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और (मुख्यमंत्री) भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के जन-हितैषी कार्यों को दिया है।
 
सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल की। ​​उसने जूनागढ़ नगर निगम (जेएमसी) के साथ-साथ 68 में से 60 नगर पालिकाओं और सभी तीन तालुका पंचायतों में जीत हासिल की। ​​इन निकायों में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। हार स्वीकार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया कि जूनागढ़ नगर निकाय समेत कई स्थानों पर पार्टी की सीट बढ़ी हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नतीजे इतने निराशाजनक नहीं हैं। हालांकि, हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की भी जरूरत है। जेएमसी के साथ-साथ चनास्मा और हरिज जैसी कुछ नगर पालिकाओं में भी हमारी सीट की संख्या बढ़ी है। बावला नगर पालिका में हमने 13 सीट जीती हैं, जबकि भाजपा 14 पर है। कई कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं।  भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख