Gujarat : सूरत की बैंक में 1 करोड़ से ज्‍यादा की चोरी, कई राज्‍यों के 8 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (00:26 IST)
Surat Gujarat crime News : सूरत के एक बैंक से 1.05 करोड़ रुपए की नकदी और जेवर चोरी के मामले में एक अंतरराज्‍यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सूरत, दिल्ली, पंजाब और बिहार से गिरफ्तार किया गया है वहीं पश्चिम बंगाल का रहने वाला मुख्य आरोपी सूरज लुहार फरार है। 16 दिसंबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मंगरोल तालुका के पालोद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एक निजी दफ्तर के बीच दीवार में छेद करके बैंक में सेंध लगाई थी। चोरों ने 6 लॉकर तोड़ दिए।
 
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सूरत, दिल्ली, पंजाब और बिहार से गिरफ्तार किया गया है वहीं पश्चिम बंगाल का रहने वाला मुख्य आरोपी सूरज लुहार फरार है। दीपक महतो, यश महात्मा, बरखूकुमार बिंद, सूरज सिंह, जयप्रकाश बिंद, कुंदनकुमार बिंद, खीरू बिंद और बादल महतो से 53.58 लाख रुपए की नकदी और कीमती सामान जब्त किए गए हैं।
ALSO READ: लखनऊ में 42 लॉकर तोड़े, बैंक में करोड़ों की चोरी, एक भी गार्ड नहीं था, अलार्म भी नहीं बजा
इसमें बताया गया कि 16 दिसंबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मंगरोल तालुका के पालोद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एक निजी दफ्तर के बीच दीवार में छेद करके बैंक में सेंध लगाई थी। चोरों ने छह लॉकर तोड़ दिए और 1.05 करोड़ रुपए की नकदी और जेवर चुरा लिए जिसमें 1.47 किलोग्राम सोना और चार किलोग्राम चांदी के आभूषण थे।
 
करीब 500 सीसीटीवी क्लिप देखने के बाद, हमने पाया कि यहां के सायन गांव के निवासी दीपक महतो और यश महात्मा ने इलाके की रेकी करने में लुहार की मदद की थी। उन्होंने अपने पिकअप ट्रक को तैनात करके अपराध को अंजाम देने में मदद की। उनसे पूछताछ के बाद खीरू और कुंदन कुमार को बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके से पकड़ा गया।
ALSO READ: तेलंगाना में गैस कटर से काटी खिड़की, बैंक से 19 किलो सोना चोरी
इसमें बताया गया, बादल कुमार महतो को बिहार के भागलपुर से पकड़ा गया, जबकि जयप्रकाश को पंजाब से पकड़ा गया। सूरज सिंह और बरखू कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। महतो और लुहार एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

अगला लेख