Dharma Sangrah

गुरु पूर्णिमा : महर्षि वेद व्यास कौन थे और क्यों होती है इस दिन उनकी पूजा

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (12:56 IST)
Guru Purnima Ved Vyas Puja 2023 : आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन वेद व्यासजी की पूजा होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 3 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाए जाएगा। आओ जानते हैं कि कौन है महर्षि वेद व्यास और क्यों करते हैं उनकी पूजा।
 
गुरु पूर्णिमा पर क्यों होती है वेद व्यास जी की पूजा?
गुरु पूर्णिमा के दिन व्यास पूजा होती है। वेद व्यास एक अलौकिक शक्तिसंपन्न महापुरुष थे और महाभारत काल में वे सभी के गुरु थे इसलिए गुरु पूर्णिमा पर उनकी पूजा होती है। यह भी मान्यता है कि आषाड़ी पूर्णिमा को ही उनका जन्म हुआ था। 
 
कौन थे महर्षि वेद व्यास?
  1. ऋषि पराशर और निषाद कन्या सत्यवती के पुत्र थे महर्षि वेद व्यास।
  2. तप से वे काले हो गए इसलिए उन्हें कृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा।
  3. उनका जन्म यमुना नदी के बीच एक द्वीप पर हुआ था और वे सांवले थे इसलिए उनका नाम कृष्ण द्वैपायन रखा गया।
  4. वेद व्यास एक उपाधी होती है। महर्षि वेद व्यासजी इस कल्प के 28वें वेद व्यासजी थे।
  5. श्रीमद्भागवत पुराण में भगवान विष्णु के जिन 24 अवतारों का वर्णन है, उनमें महर्षि वेद व्यास का भी नाम है। 
  6. धर्मग्रंथों में जो अष्ट चिरंजीवी (8 अमर लोग) बताए गए हैं, महर्षि वेद व्यास भी उन्हीं में से एक हैं इसलिए इन्हें आज भी जीवित माना जाता है।
  7. महर्षि वेद व्यास जी ने ही महाभारत ग्रंथ की रचना की थी और उन्होंने ही मुख्‍य 4 पुराणों की रचना की उन्हें उनके पुत्र ने विस्तार दिया।
  8. महर्षि वेद व्याजी के कथनानुसार ही भगवान गणेशजी ने महाभारत लिखी थी।
  9. महर्षि वेद व्यास जी के पिता ऋषि पराशर भी पुराणकार और ज्योतिषाचार्य थे।
  10. कृष्ण द्वैपायन वेद व्यास की पत्नी का नाम आरुणी था जिनके महान बालयोगी पुत्र शुकदेव थे। 
  11. विश्‍व में सर्पप्रथज्ञ पृथ्वी का पहला भौगोलिक मानचित्र वेद व्यास द्वारा ही बनाया गया था।
  12. वेद व्यास के 4 महान शिष्य थे जिनको उन्होंने 4 वेद पढ़ाए- मुनि पैल को ॠग्वेद, वैशंपायन को यजुर्वेद, जैमिनी को सामवेद तथा सुमंतु को अथर्ववेद पढ़ाया।
महाभारत और वेद व्यासजी:-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Kali chaudas: नरक चतुर्दशी की रात काली चौदस पर होता है त्रिशक्ति तंत्र, धन का मिलता है आशीर्वाद

Diwali 2025: जानिए सुहाग पड़वा का क्यों है इतना महत्व, उत्सव के इस अवसर पर भेजिए ये सुंदर शुभकामनाएं

अगला लेख