Dharma Sangrah

JJP के बिना 7 निर्दलीयों के समर्थन से हरियाणा में सरकार बना सकती है BJP

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (22:03 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा (Haryana) में बिना जेजेपी (Jannayak Janata Party) के समर्थन के सरकार बना सकती है।

खबरों के अनुसार सबसे कम अंतर से जीते निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा (Independent MLA Gopal Kanda) सहित 7 निर्दलीय विधायक भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। अब सभी की नजरें बीजेपी पर है कि वह निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाती है या फिर जेजेपी का समर्थन लेगी।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के परिणामों में बीजेपी 40, कांग्रेस 31, जेजेपी 10, निर्दलीय 7, इंडियन नेशनल लोकदल 1 और हरियाणा लोकहित पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।

महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा : भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने से जुड़े फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है।
 
यह बोर्ड भाजपा की शीर्ष इकाई है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई।
 
पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाती प्रतीत हो रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि यह फैसला आशा के अनुरूप ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के अलावा इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

अगला लेख