हरियाणा कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (15:35 IST)
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने शुक्रवार को पार्टी के 13 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में निष्कासित कर दिया, क्योंकि इन नेताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर चुने गए उम्मीदवार के खिलाफ बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ में कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है।ALSO READ: पीएम मोदी बोले, हरियाणा में कांग्रेस के लाउडस्पीकर्स का करंट भी कमजोर
 
इन्हें निष्कासित किया है पार्टी से : हरियाणा की कांग्रेस इकाई के प्रमुख उदय भान द्वारा जारी पार्टी आदेश के अनुसार गुहला अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट से नरेश धांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन, नीलोखेड़ी-एससी (सुरक्षित) से राजीव मामूराम गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचानाकलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा-एससी (सुरक्षित) से सतबीर रतेरा, पृथला से नीटू मान और कलायत से अनीता ढुल बड़सीकरी को निष्कासित कर दिया गया है।ALSO READ: Bank Fraud : हरियाणा में एक और कांग्रेस MLA पर गिरी ED की गाज, बेटे समेत अन्य लोगों की 44 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति जब्त
 
5 अक्टूबर को है विधानसभा चुनाव : हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज थे लेकिन बाद में पार्टी इनमें से कई की नाराजगी दूर करने में सफल रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलवा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया जबकि 1 अन्य नेता राम किशन 'फौजी' ने भी बवानी खेड़ा सीट से अपना नाम वापस ले लिया।
 
अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी बागी नेता सरवारा के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

अगला लेख