Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Haryana : हर महिला को प्रति महीने 1000 रुपए, 24 घंटे फ्री बिजली, APP ने हरियाणा के लोगों से किए 5 वादे

हमें फॉलो करें Haryana : हर महिला को प्रति महीने 1000 रुपए, 24 घंटे फ्री बिजली, APP ने हरियाणा के लोगों से किए 5 वादे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 जुलाई 2024 (17:09 IST)
AAP Guarantees in Haryana : आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए 5 गारंटी लॉन्‍च की।  इसमें सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए, 24 घंटे फ्री बिजली सहित कई वादे किए गए। मुखिया अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज हरियाणा दौरे पर ये ऐलान किए।
 
पंचकूला में 5 गारंटी लॉन्च करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी बोलते हैं कि केजरीवाल चोर हैं। अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं तो कोई ईमानदारी नहीं है। पीएम मोदी ने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। हरियाणा में तीन महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं। अब हरियाणा के लोगों का काम करना है भाजपा का सूपड़ा साफ करना होगा।

मोदी पर लगाया आरोप : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के लिए लोगों का समर्थन मांगते हुए केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डालने का आरोप लगाया क्योंकि वह उनके कार्यों से ‘ईर्ष्या’ कर रहे थे।
 
पति को बताया हरियाणा का लाल : अपने पति को ‘हरियाणा का लाल’ करार देते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं मिलनी चाहिए। सुनीता ने कहा कि यह केजरीवाल के बारे में नहीं है, बल्कि यह हरियाणा के सम्मान के बारे में है।
 
केजरीवाल की 'गारंटी' के बारे में उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो घरेलू श्रेणी के लिए मुफ्त बिजली होगी और राज्य में चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी ‘मोहल्ला क्लीनिक’ होगी।
 
सुनीता ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में भी सुधार किया जाएगा जहां अच्छी और मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही दिल्ली और पंजाब में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर बेरोजगार युवा को रोजगार देगी।
 
चमत्कार से कम नहीं : ‘आप’ ने मुफ्त दवा और चिकित्सकीय जांच का वादा करते हुए कहा कि इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। इसमें ‘शिक्षा माफिया’ को खत्म करने का भी वादा किया गया है। अपने संबोधन के दौरान सुनीता ने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि केजरीवाल एक दिन देश की राजधानी पर राज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई सामान्य बात नहीं है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।’’
 
सुनीता ने कहा कि उनका जन्म 16 अगस्त, 1968 को हुआ था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस दिन ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ थी। यह कोई संयोग नहीं है। मुझे लगता है कि भगवान उनके माध्यम से कुछ करवाना चाहते हैं। एक गांव के साधारण परिवार में जन्मा एक लड़का एक दिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बन गया।’’
 
शून्य से शुरुआत : उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शून्य से शुरुआत की और अपनी पार्टी बनाकर मुख्यमंत्री बन गए, क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बहुत सारे काम किए और अस्पतालों तथा स्कूलों की स्थिति में सुधार किया, मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए और बिजली मुफ्त में दी।
 
पीएम मोदी करते हैं ईर्ष्या : उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे काम केवल ‘हरियाणा का लाल’ ही कर सकता है। इस वजह से (प्रधानमंत्री) मोदी उनसे ईर्ष्या करते हैं। वह (मोदी) ऐसे काम नहीं कर सकते। उनके काम को रोकने के लिए उन्होंने केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल भेज दिया।’’
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को 'चोर' कहा। सुनीता ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहती हूं कि अगर वह 'चोर' हैं तो दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है।’’ सुनीता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को जेल नहीं भेजा, बल्कि ‘हरियाणा के लाल’ को जेल में डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हरियाणा की बहू हूं। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या आप यह अपमान सहन करेंगे? क्या आप चुपचाप बैठेंगे? आपका केजरीवाल शेर है। वह मोदी के सामने नहीं झुकेंगे।’’  
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से हैं और जब वे वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बने तो पूरे गुजरात ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपके केजरीवाल ने हरियाणा को दुनिया में लोकप्रिय बना दिया है, क्या आप उनका समर्थन करेंगे?’’
 
इस अवसर पर सिंह ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आप हरियाणा में अपनी सरकार बनाये। उन्होंने अल्पकालिक सैन्य भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ योजना’ समेत कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने भाजपा पर लोगों से केवल ‘झूठे और खोखले’ वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि आप ‘गारंटी’ देती है। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Haryana : सुनीता केजरीवाल संभालेंगी चुनाव अभियान की कमान, कल जारी करेंगी गारंटी कार्ड