Festival Posters

भाजपा नेता अनिल विज ने किसे कहा, चुल्लू भर पानी में डूब मरें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (11:55 IST)
Haryana election anil vij news : भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि अगर वे (कांग्रेस) चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करते तो चुल्लू भर पानी में डूब मरें। जहां नतीजे तुम्हारे खिलाफ हों वहां EVM खराब है और जहां नतीजे तुम्हारे पक्ष में हों वहां EVM ठीक हैं।
 
राज्य में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर जमानत जब्त पार्टी हो गया है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक भी सीट न मिलने पर अनिल विज ने कहा कि ये अपनी-अपनी करनी और भरनी है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। 
 
 
नायब सिंह सैनी कैबिनेट के 10 में से 8 मंत्रियों को हरियाणा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। केवल नायब सिंह सैनी और अनिल विज ही चुनाव जीतने में सफल रहे। अब विज भी सैनी के साथ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं।
 
इस बीच नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है। हमारे यहां किंतु-परंतु नहीं है। संसदीय बोर्ड का आदेश सर्वमान्य होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

अगला लेख