Haryana Elections: BJP 25 अगस्त को शुरू करेगी महाजनसंपर्क अभियान, 20 हजार बूथों पर चुनाव कार्यालय खोलेगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (06:00 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 1 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 25 अगस्त को अपना महा जनसंपर्क अभियान (Maha jan Sampark Abhiyan) शुरू करेगी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा रविवार को राज्य में करीब 20,000 बूथों पर एक साथ चुनाव कार्यालय खोलेगी और कार्यालयों के उद्घाटन के साथ महाजनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

ALSO READ: Land scam: सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भाजपा ने मांगा इस्तीफा
 
राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक मंगलवार को रोहतक में प्रदेश संयोजक कुलदीप बिश्नोई की अध्यक्षता और भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में हुई जिसमें आगामी व्यवस्थाओं और योजनाओं पर चर्चा की गई।
 
भाजपा के एक बयान के अनुसार बिश्नोई और पूनिया ने अच्छे अंतर से चुनाव जीतने के बारे में समिति के सभी सदस्यों से बात की और उनके सुझाव मांगे। इसके बाद हुई एक अन्य बैठक में बिश्नोई और पूनिया के अलावा पार्टी नेता कृष्ण लाल पंवार और विपुल गोयल भी मौजूद थे जिसमें चुनाव के मद्देनजर 25 अगस्त को राज्य के हर बूथ पर कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।

ALSO READ: क्‍या भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिया यह जवाब
 
राज्य के वरिष्ठ नेता, मंत्री और भाजपा विधायक बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है। महा जनसंपर्क अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के सभी मंत्री, सांसद और विधायक, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सतीश पूनिया और अन्य सभी नेता बूथों पर मौजूद रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

अगला लेख