अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 सितम्बर 2024 (18:06 IST)
Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को कहा कि लोगों की मांग और अपनी वरिष्ठता के आधार पर वे मुख्यमंत्री पद पर दावा पेश करेंगे। भाजपा यह चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान कर चुकी है यानी वे ही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।
ALSO READ: Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम
विज ने कहा कि प्रदेश भर से लोग उनसे कहते हैं कि ‘आप सीनियर मोस्ट हो, आप मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने?’ पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग और वरिष्ठता के आधार पर वह मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करेंगे, पार्टी बनाती है या नहीं। वे अंबाला छावनी में विधानसभा चुनावों के लिए अपना रिपोर्ट कार्ड मीडिया से साझा कर रहे थे। 6 बार अंबाला छावनी से विधायक चुने गए हैं।
ALSO READ: कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से पूछा, क्या आप आरक्षण पर राहुल की मांग का समर्थन करते हैं?
मार्च में मनोहरलाल खट्टर की जगह अचानक नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से वे ‘नाराज’ भी हुए थे और नई सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया था और पार्टी के लिए कार्य करते रहने का दावा किया था। 

29 जून 2024 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंचकूला में नायब सैनी के चेहरे पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। हरियाणा के कई सीनियर लीडर सैनी के नाम पर नाराजगी जता रहे हैं। इस बीच चुनाव से पहले विज के दावे ने भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में राज्य में जीत की ‘हैट्रिक’ बनाएगी।
 
प्रधान का यह बयान तब आया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे।
 
विज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी प्रधान ने करनाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव राज्य के लोकप्रिय नेता सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजयी होकर भाजपा ‘हैट्रिक’ बनाएगी।’’
 
प्रधान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण पर हालिया टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक ‘‘राजनीतिक मुद्दा’’ होगी।
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह आरक्षण खत्म कर देगी। यह कोई नई बात नहीं है। उनका बयान उसकी (कांग्रेस की) मानसिक स्थिति को दर्शाता है।’’  इनपुट एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

अगला लेख