हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दी 7 गारंटी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (14:57 IST)
Haryana elections 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, जातिगत सर्वेक्षण समेत सात गारंटी की घोषणा की गई।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।
 
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और जाति आधारित सर्वेक्षण के साथ ही 18 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए हर महीने 2000 रुपए की राशि, वृद्धों, दिव्यांगो और विधवाओं को हर महीने 6-6 हजार रुपए की पेंशन, 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज का वादा किया है।
 
 
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

अगला लेख