हरियाणा में कांग्रेस की चौथी सूची में 5 नाम, अब तक 86 उम्मीदवारों का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (08:47 IST)
Haryana elections : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 5 उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, जिसके साथ ही घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 86 हो गई है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी जल्द ही शेष उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। 
 
कांग्रेस ने अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (सुरक्षित) से सतबीर दबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागर को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
उम्मीदवारों के नामों की यह सूची पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद आई है। कांग्रेस ने 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। जिससे उन सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
 
 
इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को 40 और उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
 
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

अगला लेख