राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (18:49 IST)
Robert Vadra targets the government: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा (Robert Vadra) ने मंगलवार को नई दिल्ली में आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Singh) और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जेल से बाहर लाने के पीछे भाजपा का हाथ है और इसका उद्देश्य कांग्रेस की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना है।
 
वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं पर उनके नाम का कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने 'पीटीआई वीडियो' से कहा कि जब चुनाव से पहले वे बाबा राम रहीम को 20 दिन के लिए रिहा करते हैं जिन पर हत्या, बलात्कार के आरोप हैं और आप (भाजपा) उन्हें प्रचार करने के लिए रिहा करती है।ALSO READ: प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई
 
उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि केजरीवालजी को भी ठीक इसी समय जेल से बाहर लाया गया ताकि वे हरियाणा में प्रचार कर सकें, मुझे लगता है कि ये भाजपा की पूर्वनियोजित योजना है। भाजपा को लगता है कि ये लोग हरियाणा में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सिंह की पैरोल पर विचार कर सकती है, बशर्ते कि उनकी पैरोल याचिका में उल्लेखित तथ्य सत्य हों तथा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी होती हों।ALSO READ: प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है
 
राम रहीम ने 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मांगी है। इसके अलावा केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। केजरीवाल पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पेशे से व्यवसायी वाद्रा ने कहा कि उन्हें लगता है कि जिस कंपनी के साथ वे काम कर रहे हैं, वह हरियाणा में नौकरियां मुहैया करा सकती है।ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप
 
उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा में रोजगार दे सकता था लेकिन इस (भाजपा) सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि मेरे सभी साथी डरे-सहमे रहें और वे यहां से चले जाएं। मेरे लिए काम करना मुश्किल हो गया और आर्थिक रूप से उन्होंने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की। वाद्रा ने विश्वास जताया कि हरियाणा में लोग कांग्रेस को वोट देंगे और उसे चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

अगला लेख