इस मौसम से बचें अस्थमा मरीज

स्टेरॉयड का प्रयोग अधिक ना करें

Webdunia
ND
श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र दवे के अनुसार सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ खास व्याधियों जैसे अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह मौसम कुछ समस्याएँ भी लाता है। यदि कुछ सावधानियाँ बरती जाएँ तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों को श्वांस संबंधी परेशानियाँ बढ़ती जाती हैं। इसके साथ कैंस र, जोड़ों के दर्द के रोगियों का दर्द भी बढ़ जाता है। इसके साथ सर्दियों में त्वचा और एलर्जी संबंधी परेशानियाँ भी बढ़ जाती हैं।

श्वांस रोग विशेषज्ञ अनुसार सर्दियों में श्वांस नलियाँ सिकुड़ने के साथ कफ भी ज्यादा बनता है। इसके साथ ठंडे माहौल के कारण धुआँ आदि वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते जो एलर्गन का काम करते हैं। इसलिए अस्थमा की समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए घर को धूल और धुएँ से मुक्त रखें। पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढककर रखें। एयरकंडीशन और तेज पंखे के नीचे ना बैठें। अपना इन्हेलर हमेशा पास रखें। स्टेरॉयड का प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सोते समय मोबाइल को रखना चाहिए इतनी दूर, जानें क्या है इसका खतरा

रोज खाते हैं इंस्टेंट नूडल्स तो हो जाएं सतर्क! जानें 6 गंभीर नुकसान

क्या आप भी घर पर चलते हैं नंगे पैर? हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

बिना काटे घर पर ऐसे बनाएं प्याज का अचार, जानें बेहतरीन फायदे

आपके जीवन के लिए क्यों जरूरी है योग निद्रा, जानें क्या हैं इसके फायदे

सभी देखें

नवीनतम

हिटलर का डिप्टी हिमलर योग के द्वारा जर्मनों को बनाना चाहता था भारत के क्षत्रियों जैसी योद्धा जाति

World Music Day 2024 : 21 जून को विश्‍व संगीत दिवस पर जानें भारतीय संगीत के प्रकार

21 June Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 तिथि, थीम, इतिहास, महत्व, उत्सव और कार्यक्रम

21 june world yoga day : विश्‍व योग दिवस 2024, जानें विशेष सामग्री एक क्लिक पर

21 June Yoga Day 2024: दुनियाभर में मनाया जाएगा 10वां योग दिवस, जानें कैसे करें आप भी तैयारी