चमकती सेह‍त के 3 राज - नींबू-पानी-शहद एक साथ

Webdunia
विजय कुमार सिंघल 'अंजान'
 
अच्छी सेह‍त का बस एक राज - नींबू-पानी-शहद
 
लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने का व्यसन होता है। इसके बिना उनका शौच नहीं होता। यह बहुत हानिकारक है। इसके स्थान पर हमें नीबू-पानी-शहद का सेवन करना चाहिए। सुबह उठते ही एक गिलास (लगभग 200 ग्राम) पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद घोलकर छानकर पीना चाहिए। गर्मियों में पानी सादा होना चाहिए और सर्दियों में थोड़ा गुनगुना लिया जा सकता है, परन्तु गर्म कभी नहीं।
 

 

 
ऐसा करने से पेट अच्छी तरह साफ होता है, आंतें क्रियाशील होती हैं और कितना भी पुराना कब्ज हो आसानी से कट जाता है। इससे भूख भी बढ़ती है और लटके हुए पेट सामान्य होते हैं। शहद हमारे शरीर में रोगों का मुकाबला करने की ताकत बढ़ाता है। नींबू न मिलने पर साधारण जल में शहद घोलकर भी पिया जा सकता है। यदि शहद भी न मिले तो नीबू-पानी या केवल सादा पानी अवश्य पीना चाहिए। 
 
तन पवित्र सेवा किए, धन पवित्र कर दान।
मन पवित्र हरि भजन कर, हो तेरा कल्याण॥
 
सौजन्य :  स्वास्थ्य रहस्य
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

गर्मी की तपिश में पसीने से हो रही है खुजली? ये टिप्स आजमाएं!

गर्मियों के लिए कंफर्टेबल और स्टाइलिश हैं ये 9 तरह के Footwear

Leather Bag खरीदने का है मन? इन 10 बातों का रखें ध्यान, वरना आप खा सकते हैं धोखा!