सेहत के लिए झूमें,नाचें,गाएँ

यूँ रहें स्वस्थ

Webdunia
ND
हर किसी की चाहत फिट होने की रहती है, मगर जिम के नाम से कुछ लोग मुँह बनाने लगते हैं। उन्हें यह लगता है कि जिम ज्व ॉइन करने से वे बँध जाएँगे या ट्रेडमिल पर भागना उनके बस की बात नहीं। ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं। कई और भी उपाय हैं जिसे अपनाकर आप फिट रह सकते हैं। साथ ही अगर मोटापा आपकी समस्या है तो उससे भी निजात मिल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सारे तकनीक उबाऊ नहीं है। इन्हें आप मनोरंजन के तौर पर भी अपना सकते हैं।

बॉलीवुड एरोबिक्स : इन दिनों जमाना बॉलीबिक का है इसलिए जब भी समय मिले बॉलीवुड हीरोइनों की तरह लटका और झटका अजमाएँ। या फिर अपनी मनपसंद फिल्मी धुन लगाकर उसपर एरोबिक्स करें। यह तकनीक आप टीवी पर भी अपने फेवरेट म्युजिक चैनल को लगाकर कर सकते हैं, मगर एक बात ध्यान देना चाहिए कि जब भी आप इस तकनीक अपनाए तब तक एरोबिक्स करें जब तक पसीना न आ जाए। वार्मअप इस तकनीक में बेहद जरूरी है। महीने भर इस तकनीक को अपनाने से कई किलो वजन कम कर सकते हैं।

किक बॉक्सिंग : मार्शल आर्ट हमेशा युवाओं की फेवरेट तकनीक रही है। मगर इन दिनों युवाओं को जो चीज भा रही है वह है किक बॉक्सिंग जो कि मार्शल आर्ट का ही एक प्रकार है। इसमें बॉक्सिंग तकनीक किक के साथ आजमाई जाती है। इस तकनीक द्वारा आप अपना बचाव तो कर ही सकते हैं। साथ अपने आपको को फिट रखने के लिए भी आजमा सकते हैं। यह जिम वर्कआउट की तरह ही होता है इसमें कार्डियो के साथ पूरे शरीर का व्यायाम होता है।

ND
डांस : आधे घंटे डांस करना और जिम जाकर एक्सरसाइज करना एक समान होता है। डांस वह फन एक्टीविटी है, जिसे आप आधा घंटा अपनाकर वजन कम कर सकते हैं, इसलिए रोजाना हिप हॉप, जैज या फिर जिस तरह के गाने आपको पसंद है। उसे लगाकर आप डांस करें और अपने को फिट रखें। इस तकनीक का यह फायदा है कि आप अपने आपको फिट रखने के साथ नई कला भी सीख सकते है।

पॉवर योगा : पॉवर योगा में म्यूजिक का प्रयोग किया जाता है। इस तकनीक में म्यूजिक की बीट्स के साथ योगा किया जाता है। इसमें कोई फिक्सड पोज नहीं होते है मगर इतना जरूर है कि इसे इंस्ट्रक्टर की देखरेख में करना चाहिए। हफ्ते में 3 बार केवल 45 मिनट पॉवर योगा कर आप खुद को बदल सकते हैं।

कैपोरिया : इस तकनीक में मार्शल आर्ट, खेल, म्युजिक और डांस सभी को एक साथ किया जाता है। यह एक अफ्रो- ब्राजिलियन आर्ट फार्म है और अपने आप में पूर्ण वर्कआउट है। इससे शरीर की टोनिंग ठीक रहती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

और समृद्ध होगा फलों के राजा आम का कुनबा

Festive Season पर कुछ यूं करें अपने nails को स्टाइल, अपनाएं ये Royal Look वाले डिजाइन

घर में मजूद इस एक चीज़ से त्योहारों के मौके पर पाएं दमकता निखार

पार्टनर से मैसेज पर भूलकर भी न करें ये 5 बातें, रिश्ते में घुल सकती है कड़वाहट

क्या है कांजीवरम साड़ी की कहानी, दक्षिण भारत की बुनाई में घुलती सोने-चांदी की चमक