हेल्थ टिप्स : थाम लीजिए अपनी उम्र को

Webdunia
ND
ND
40 पार होते ही हमारे शरीर पर उम्र का असर पड़ने लगता, हम कई बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य के साथ ही हमारे मस्तिष्क में भी पड़ता है। तो क्यों न कुछ आसान उपायों को अपना कर हम अपनी उम्र को ही थाम लें। इसीलिए हम लेकर आए हैं ये कुछ सरल उपाय जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

हरी सब्जियां, दूध तथा दूध से बने पदार्थ, संतरे, स्ट्रॉबेरी भी संतुलित मात्रा में खाइए। हर 3-5 साल में अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक करवाएं। अपने भोजन, खासतौर पर सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को शामिल कीजिए। इसके लिए सोयाबीन, फलीदार सब्जियां जैसे चौला फली, दूध, मूंगफली के दाने, योगर्ट या दही जैसी चीजें खाएं।

कैलोरी की मात्रा कुछ कम करें। महिलाएं विशेषतौर पर प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए फॉलिक एसिड को खुराक में शामिल करें। विटामिन बी का नियमित सेवन बालों के सफेद होने की दर को कम करेगा। नियमित व्यायाम करें और थोड़ी-थोड़ी देर में गहरी सांस लें, इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

चालीस के पड़ाव पर पहुंचते ही रोज शरीर के साथ दिमाग को भी कसरत करवाएं। ब्रिस्क वॉक, ऐरोबिक्स, डांस तथा दौड़ जैसी गतिविधियां अपनाएं। संतुलित तथा कम फैट युक्त भोजन लें। खुराक में जिंक, विटामिन सी तथा विटामिन ई जैसे तत्वों को शामिल कीजिए। अंकुरित अनाज, दालों, हरी सब्जियों आदि को अपनाइए। आंखों की सलामती के लिए धूम्रपान छोड़ दीजिए। इस तरह अपनी दिनचर्या में इन्हें शामिल कर रोक लीजिए अपनी उम्र को।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेब के सिरके से केमिकल फ्री तरीके से करिए बालों की समस्या का समाधान

बच्चों के सिर में हो गई हैं जुएं तो ये घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें, आसानी से मिलेगा छुटकारा

धूप से खो गया है हाथ-पैर का निखार, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

श्री कृष्ण को बहुत पसंद है ये हरी सब्जी, जानें इसके क्या है गुण

सेहत के लिए चमत्कार से कम नहीं जंगली रसगुल्ला! जानें 5 बेहतरीन फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Munishri Tarun Sagarji : क्रांतिकारी संत मुनिश्री तरुणसागरजी की जयंती, जानें जीवन परिचय

इन संकेतों से जानें कि आ गया है तकिया बदलने का समय, क्या होंगे इसके फायदे

इन 5 लोगों को ज़रूर करवाना चाहिए Pedicure, सेहत के लिए है फायदेमंद

क्या आपके भी बच्चे भूख लगने पर चिप्स और चॉकलेट खाना पसंद करते हैं! जानिए क्या हो सकते हैं कारण

गर्मियों में क्यों नहीं करते तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल? जानें असली वजह