Type 2 Diabetes Diet: : ब्लड शुगर रहेगा नियंत्रित, डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें

Webdunia
डायबिटीज की चपेट में आने के बाद डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी है। साबुत फूड्स जिन्हें प्रोसेस्‍ड नहीं किया जाता है। वह सेहत के लिए अच्छे होते हैं। जैसे - हरी सब्जी, फल, फलियां।  डायबिटीज 2 को  नियंत्रित  करने के लिए आपको कोई एक फूड नहीं है। एक सही फूड प्‍लान जरूर है जिसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की बराबर मात्रा हो। सही खान-पान के चयन से आपको पोषण भी मिलेगा और दिल भी स्‍वस्‍थ रहेगा। इसलिए आइए आज जानते हैं अपनी डाइट में किन फल और अन्य चीजों को शामिल करना है आइए जानते हैं -

1. पालक - पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से डायबिटीज का जोखिम काम होता है। इसमें फाइबर, ल्यूटिन, फोलेट, कैल्शियम और आयरन होता है। जिसका सेवन करने से डायबिटीज मरीज एक संपूर्ण आहार लेता है।

2. ओट्स - ओट्स कई लोगों को नहीं अच्छे लगते हैं। लेकिन टाइप 2 डायबिटीज के मरीज है तो ओट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो शरीर के ग्लूकोज का उपयोग करने और शरीर में इंसुलिन को ठीक से बनने में मदद करते हैं।

3. टमाटर - टमाटर का सेवन सलाद के रूप में रोज करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी इम्‍युनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। टमाटर विटामिन सी और ए का अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसलिए अपनी डाइट में टमाटर जरूर शामिल करें।

4. शकरकंद - शकरकंद को स्‍वीट पोटेटो भी कहते हैं। इसमें एंटीवायरस, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हालांकि किडनी/स्टोन की समस्या होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको दोनों समस्या नहीं है तो इसका सेवन कर सकते हैं।  

5.अखरोट -अपनी डाइट में 2 अखरोट का सेवन रोज करें। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड नामक पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करने के लिए दिखाया गया है। डायबिटीज मरीजों को अन्‍य नट्स की तुलना में अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।

6. बीन्‍स - डायबिटीज रोगियों के लिए बीन्‍स प्राकृतिक उपचार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

7. अंगूर - 2013 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हार्वर्ड की एक स्टडी के मुताबिक साबुत फल, विशेष रूप से अंगूर, ब्‍लूबेरी और सेवफल खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

8.गाजर - गाजर का वैसे कच्चा खाने में ही अधिक मजा है। इसमें कम ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है जो रक्त प्रवाह में रक्त शर्करा को काफी कम मात्रा में रिलीज करता है। साथ ही गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन उच्‍च रक्‍त स्तर वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज को कम करता है।

9.बेरीज - इसमें नेचुरल मिठास होती है।लेकिन इसमें फाइबर और  एक्सीडेंट ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।इसका सेवन करने से दिल का रोग भी दूर होता है।

10. दही - दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्या दूर होती है। दही खाने से लंबे वक्त तक पेट भी भरा रहता है। जिससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

यह एक सामान्य जानकारी है। हर मरीज का बॉडी टाइप अलग होता है इसलिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 ज्योतिष टिप्स और उपाय

Hindi diwas 2025 Speech: हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने के लिए ऐसे करें की तैयारी

gold import rules: विदेश से कितना सोना ला सकते हैं ड्यूटी-फ्री, जानिए पुरुषों और महिलाओं के लिए क्या हैं कस्टम के नियम

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

समाज में लिव-इन रिलेशन को लेकर क्यों बढ़ा आकर्षण, जानिए शादी के बिना साथ रहने के फायदे, नुकसान और कानूनी पहलू

सभी देखें

नवीनतम

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

Kshamavani Parv 2025: आध्यात्मिक वीरता का प्रतीक क्षमावाणी पर्व, जानें परंपरा, धार्मिक महत्व और उद्देश्य

Teacher Day 2025: आदर्श शिक्षक की पहचान- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

देश में हर तीसरी मौत के पीछे हार्ट अटैक, रिपोर्ट में सामने आई डरावनी तस्वीर, क्‍या कहा डॉक्‍टरों ने?

गजब टीचर की अजब कहानी, मिलते हैं फिल्मी शिक्षकों से...

अगला लेख