Health : ये 10 फूड शरीर में बढ़ा देंगे कैल्शियम

Webdunia
डॉक्टर और बड़े बुजुर्ग रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं क्योंकि इसे पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है, लेकिन कई लोगों को दूध का स्वाद बिलकुल नहीं भाता। मजबूत हड्डियों के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होना जरूरी है। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आपके पास कई अन्य विकल्प भी है। 
 
आइए, जानते हैं ऐसे ही 10 आहार के बारे में जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है-
 
1. दही : एक कप सादे दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन B2 और B12 होता है, इसीलिए यदि आपको दूध नहीं पसंद तो आप दही खा सकते हैं।
 
2. बीज : अलसी, कद्दू और तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है।
 
3. बीन्स : एक कप बीन्स में 24 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है इसीलिए बीन्स को आपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है।
 
4. पनीर : पनीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। पनीर सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी कमी भी पूरी हो जाती है।
 
5. बादाम : बादाम खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें भी कैल्शियम पाया जाता है।
 
6. पालक : पालक में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। 100 ग्राम पालक में 99 मि.ली कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं।
 
7. सोया दूध या टोफू : अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप सोया दूध या टोफू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका स्वाद दूध के स्वाद से काफी अलग होता है। इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।
 
8. भिंडी : एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। भिंडी को हफ्ते में दो बार खाने से दांतों खराब नहीं होते और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
 
9. अंजीर और बादाम : 1 अंजीर व 2 बादाम रात में गलाएं और सुबह के समय इनका सेवन करें। 
 
10. कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए इन सबके अलावा भी दूध, गुड़, मटर, मूंगफली, सिंघाड़ा, सूर्यमुखी के बीज, संतरा, दलिया, लौंग, काली मिर्च, आम, जायफल, रागी, बाजरा, आंवला, इन चीजों का सेवन कर कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

ALSO READ: घर से न निकलें खाली पेट, वर्ना हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

ALSO READ: Pumpkin Seeds For Health : बहुत काम के हैं कद्दू के बीज, रोज करें इनका सेवन, मिलेंगे ये 7 फायदे


 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

भारी वर्षा में क्या करें, जानें कैसी हो घर और आसपास की तैयारी

अगला लेख