Festival Posters

लू से हो सकती है मौत, पढ़ें 10 काम की बातें

Webdunia
भले ही आपको यह बात अजीब या बढ़ा-चढ़ाकर कही जाने वाली लगे, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। गर्मी के दिनों में चलने वाली गर्म हवाएं, जो लू कहलाती हैं, आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। ये आपके शरीर के तापमान को अत्यधिक बढ़ा देती हैं, जो आपके लिए घातक हो सकता है। कैसे...जानिए यहां - 
 
दरअसल हमारे शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से कार्य करते हैं। शरीर से पसीने को बाहर निकालने के बाद भी शरीर तापमान का यह स्तर बनाए रखता है। लेकिन खास तौर से गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान इससे अधिक होने पर कुछ लोगों को सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि लू से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर का तापमान न बढ़े। 
 
अगर बाहर का तापमान बढ़ाने पर भी आप इन दिनों में भरपूर पानी नहीं पीते, तब शरीर में पानी की कमी होने पर वह पसीना बाहर नि‍कालना भी बंद कर देता है। ऐसे आपके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और जब शरीर का तापमान 42 का स्तर पार करता है, तक खून भी गर्म होने लगता है और उसमें मौजूद प्रोटीन भी । ऐसी स्थ‍िति में शरीर में स्नायु कड़क होने लगते हैं और सांस लेने में समस्या हो सकती है। 
 
चूंकि शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है, अत: रक्त में गाढ़ापन बढ़ता है और ब्लडप्रेशर का स्तर भी कम होने लगता है। स्थिति बिगड़ने पर मस्तिष्क तक रक्त संचार बाधित होता है जिससे शरीर के अंगों एवं मस्तिष्क का संचालन गड़बड़ा सकता है। यह स्थिति अगर ज्यादा बढ़ जाए तो इंसान कोमा में भी जा सकता है। 
 
इससे बचने के लिए आवश्यक है कि - 
1.  ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। 
2.  कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। 
3.  किडनी के मरीज दिन में 6 से 8 लीटर पानी पिएं। 
4. भोजन में सलाद, दही, छाछ आदि का प्रयोग करें एवं तरल चीजें अधिक लें। 
5. मांस मदिरा का सेवन न करें। 
6. अपना ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें। 
7. होंठों एवं आंखों को नम बनाए रखें। 
8. ठंडे पानी से नहाएं। 
9. गर्मी से बचने का प्रयास करें। 
10. शरीर का तापमान बढ़ने न दें। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

अगला लेख