Festival Posters

विश्व नारियल दिवस क्यों मनाते हैं, जानिए नारियल के बारे में 20 अनजाने तथ्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (14:08 IST)
प्रतिवर्ष 2 सितंबर को विश्‍व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस दिन नारियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस बार 14वें विश्व नारियल दिवस पर देशभर में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे। नारियल के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए नारियल दिवस मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि नारियल दिवस क्यों मनाया जाता है और क्या है नारियल के बारे में 20 अजजाने तथ्य।
 
क्यों और कब से मना रहे हैं नारियल दिवस : नारियल के महत्व और उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सन् 2009 से नारियल दिवस मनाया जा रहा है। नारियल दिवस नारियल की महत्ता को रेखांकित करता है। इस बार के नारियल दिवस की थीम है- 'ग्रोविंग कोकोनट फॉर अ बेटर फ्यूचर एंड लाइफ'
 
नारियल के बारे में 20 रोचक तथ्‍य 
 
1. 60 फिट से 100 फिट तक ऊंचा नारियल का पेड़ लगभग 80 वर्षों तक जीवित रहता है। 
 
2. 15 वर्षों के बाद पेड़ में फल लगते हैं। नारियल के पेड़ फाल का प्रत्येक भाग काम में आता है।
 
3. नारियल फल को खाकर आप भूख मिटा सकते हैं।
 
4. नारियल के पानी को पीकर आप प्यास मिटा सकते हैं।
 
5. नारियल फल को जलाकर आप कुछ पका सकते हैं या उजाला कर सकते हैं।
 
6. नारियल की छाल या जटा से आप रस्सी या चटाई बना सकते हैं। 
 
7. इससे घरों के पाट अर्थात बर्तन भी बनाए जाते हैं।
 
8. नारिलय की लकड़ी से आप चाहे तो फर्निचर भी बना सकते हो। 
 
9. इसके पत्तों से से पंखे, टोकरियां, चटाइयां आदि बनती हैं। 
 
10. नारियल की जटा से ब्रश और थैले भी बनाए जा सकते हैं।
 
11. नारियल की छाल या जटा को गद्दों में भी बरा जाता है।
 
12. नारियल से नारियल का तेल भी बनता है। इस तेल के कई उपयोग होते हैं।
 
13. नारियल की लकड़ी, छाल और फल की खोल को मिलाकर झोपड़ी भी बनाई जा सकती है।
 
14. नारियल की छाल या जटा से खस की टाट जैसी टाट भी बनाकर गर्मी से बचने के लिए दरवाजे या खिड़कियों में पर्दे की तरह लगा सकते हैं।
 
15. छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृषि विभाग में कार्यरत बीडी गुहा ने आश्चर्यजनक रूप से नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी व्यक्ति को बिना छुए महज 10 सेकंड में ब्लड ग्रुप बता देते हैं। गुहा का दावा है कि वे इससे (14) भरा और खाली सिलेंडर, (15) जमीन के अंदर का पानी, (16) भूमिगत सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। प्राचीनकाल में लोग ऐसा करते भी थे।
 
16. नारियल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
17. नारियल पानी से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। नारियल का पानी उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है जिन्हें किडनी की बीमारी होती है। नारियल का पानी हमारे शरीर की त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है। नारियल का पानी मूत्राशय से संबंधित बीमारियों में काफी राहत देता है। जिन लोगों को शुगर होती है उनको भी नारियल का पानी काफी लाभ पहुंचाता है। नकसीर हो तो भी इसका पानी लाभदायक होता है। नारियल मांसपेशियों को बढ़ाने में भी सहायक होता है। नारियल का दूध गले की खराश को ठीक कर देता है। नारियल का दूध पेट के अल्सर को ठीक करने में सहायक होता है। नारियल का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है। 
 
18. नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। मोटे लोगों को नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में फाइबर अधिक होता है इसलिए कब्ज के रोगियों के लिए यह लाभदायक है। पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। इस तरह नारियल के अनेक लाभ हैं। नारियल के गूदे का इस्तेमाल नाड़ियों की समस्या, कमजोरी, स्मृति नाश, पल्मनरी अफेक्शन्स (फेफड़ों के रोगों) के उपचार के लिए किया जाता है। यह त्वचा संबंधी तथा आंतड़ियों संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों को भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल में पाया जाने वाला आयोडीन थॉयराइड को बढ़ने से रोकता है।
 
 
19. याददाश्त बढ़ाने में भी नारियल की भूमिका होती है। बच्चों को नारियल की गिरी खिलाने उनका दिमाग तेज होता है। अनिद्रा रोग में भी यह लाभदायक है। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खत्म होती है और नींद अच्छी आती है।
 
20. नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे, दाग-धब्बे समाप्त होते हैं। नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है। बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

ढेबरी से बल्ब तक का सफर और बिजली का पहला झटका

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

अगला लेख